फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशे से दूर रहने और बच्चों को आंगनबाड़ी भेजे जाने पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के सीएफसी में बुधवार को आईसीडीएस विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन पोषण अभियान के तहत किया गया। इसमें सभी को नशे से दूर रहने तथा बच्चों को आंगनबाड़ी केंद्र भेजे जाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में डीपीओ सुभाष चंद्र डोगरा तथा एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा सीडीपीओ कन्नू मंगोत्रा भी कार्यक्रम में मौजूद रहीं। कार्यक्रम के दौरान कई तरह के नाटक पेश किए गए जिसमें नशे से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। कार्यक्रम में कहा गया कि आंगनबाड़ी केंद्रों तक बच्चों को भेजें जिससे बच्चों को कई तरह के लाभ पहुंचेंगे। बच्चे आंगनबाड़ी में पहुंचकर पढ़ाई लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी कर सकते हैं और वहां पर उन्हें खाना भी मिलता है और देखरेख भी की जाती है। इस दौरान यह भी कहा गया कि गर्भवती महिलाएं तथा उनके बच्चों की देखरेख के लिए भी विभाग का काफी सहयोग रहता है। इस मौके पर विभाग की स्कीमों के बारे में भी जागरूक किया गया और उनका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें