चिनैनी। चिनैनी क्षेत्र में सोमवार को भी मौसम का मिजाज बदला रहा। सोमवार को सुबह से शाम तक आसमान पर काले बादलों का डेरा लगा रहा। उम्मीद थी कि बारिश तथा बर्फबारी होगी, लेकिन शाम खबर लिखे जाने तक नहीं हुई थी। ठंड में इजाफा जारी रहा और लोगों की नजरें आसमान पर लगी हुई थी कि कब बारिश तथा बर्फबारी हो और सूखी ठंड से राहत मिल सके।