चिनैनी के गौरीकुंड में श्री राम को राजतिलक का दृश्य।
- फोटो : chineni news
चिनैनी। गौरीकुंड में जारी रामलीला रविवार की रात को भगवान श्री राम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गई। वहीं चिनैनी में मेघनाद व कुंभकर्ण का वध हो गया।
चिनैनी क्षेत्र में रामलीला में कई और दृश्यों का मंचन हुआ। इस दौरान पंडाल दर्शकों की तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। वहीं गौरीकुंड में श्री राम का राजतिलक किया गया। इसी के साथ गौरीकुंड में रामलीला का समापन हो गया। वहीं चिनैनी कस्बे में जारी रामलीला मंच पर मेघनाद व कुंभकरण का वध का दृश्य दिखाया गया।