चिनैनी। कस्बे में 15 दिनों तक चलने वाली रामलीला लगातार जारी है। पूर्णिमा के दिन श्री राम का राजतिलक किया जाएगा। रामलीला मंच पर बुधवार रात को अशोक वाटिका का दृश्य मंचित किया गया। इसमें कलाकारों ने अपनी कला का बेहतरीन प्रदर्शन किया। सबसे पहले रावण और माता सीता के बीच हुए संवाद का दृश्य दिखाया गया। उसके बाद श्री हनुमान और माता सीता के बीच संवाद हुआ। रावण दरबार के दौरान रावण अपने बेटे अक्षय कुमार को श्री हनुमान को पकड़ने के लिए भेजते हैं तथा श्री हनुमान अक्षय कुमार का वध कर देते हैं। अंतिम दृश्य में मेघनाद और हनुमान के बीच युद्ध हुआ। मेघनाद हनुमान को बंदी बना लेते हैं।