चिनैनी। चिनैनी के दोमेल से सोमवार को तिरंगा रैली निकाली गई। मेगा रैली चसकू से होते हुए सुद्धमहादेव के जीरो पॉइंट व वहां से एसडीएम कार्यालय पर संपन्न हुई। रैली को एसडीएम डॉ. रणजीत सिंह कोतवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें प्रशासनिक अधिकारी, सरकारी कर्मी, स्कूली बच्चे व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने रैली में शामिल होकर देशभक्ति का जज्बा दिखाया। एसडीएम डॉ. रंजीत सिंह कोतवाल ने कहा कि रैली में देश के लिए काम करने वाले लोगों को याद किया गया।