चिनैनी। चिनैनी कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल की ग्राउंड में युवा खेल विभाग की ओर से आयोजित खेल प्रतियोगिता बुधवार को स्थगित कर दी गई। जानकारी के मुताबिक मॉक ड्रिल के चलते इसे एक दिन के लिए स्थगित किया गया है। बता दें कि मंगलवार से शुरू हुई खेल प्रतियोगिता शनिवार तक जारी रहेगी। जिला खेल अधिकारी रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मॉक ड्रिल के कारण बुधवार को होने वाली खेलों को स्थगित किया गया है।