चिनैनी। कस्बे के मुख्य बस स्टैंड पर बड़े-बड़े गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। गड्ढों में भरा पानी दुकानदारों के लिए समस्या पैदा कर रहा है। स्थानीय लोगों ने कहा कि मुख्य बस स्टैंड पर हर रोज सैकड़ो वाहनों की आवाजाही होती है और ऐसे में बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण वाहनों का कोई न कोई पार्ट टूट जाता है। वहीं बारिश के दौरान गड्ढे पानी से भर जाते हैं, और जब भी वाहन गुजरते हैं तो पानी के छींटें दुकानों में पड़ते हैं। इससे दुकानदारों का सामान खराब हो जाता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि बस स्टैंड पर गढ्डों की हालत सुधारी जाए ताकि वाहन चालकों को परेशानियों का सामना न करना पड़े।