चिनैनी। क्षेत्र में शनिवार को भी मौसम का मिजाज दिनभर बदला रहा। आसमान पर दिनभर बादलों का डेरा लग रहा तो वही बारिश ने भी लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। इस दौरान ओलावृष्टि भी हुई। शुक्रवार की रात को भी तूफान तथा बारिश के कारण क्षेत्र में मौसम में बदलाव हुआ। बारिश के कारण नदी नालों में भी पानी का जलस्तर बढ़ गया है।