फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: आज एक दिवसीय रोजगार मेला, 500 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। जिला रोजगार एवं काउंसलिंग सेंटर, ओमाड़ा मोड़ उधमपुर में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। यह मेला सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा, जिसमें जिले के युवा विभिन्न कंपनियों में नौकरी के लिए साक्षात्कार दे सकेंगे। विभाग की ओर से जारी सूचना के अनुसार इस मेले में कुल 21 कंपनियां भाग ले रही हैं। इनमें देविका हुंडई, पेटीएम, पुखराज हेल्थ केयर, एलआईसी ऑफ इंडिया, एसबीआई लाइफ, स्टार हेल्थ, राज श्री मोटर्स, श्रीराम जनरल इंश्योरेंस, आर्य वीजा स्प्रिंट, विजय बिल्डर्स, स्टार यूनियन दाई-इची इंश्योरेंस, टोयोटा मोटर्स, पीएनबी मेटलाइफ, इंस्टो हेल्थ केयर, परिश्रम रिसोर्सेज, फ्रेशर वर्ल्ड एडुटेक और होटल एसोसिएशन कटरा जैसी कंपनियां शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें