फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: लगातार अनुपस्थित रहने पर अदालत ने खारिज की तलाक की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता के लगातार गैर-हाजिर रहने के कारण तलाक की याचिका को खारिज कर दिया है। अदालत के आदेशानुसार मगेनी निवासी महिला ने अपने पति के खिलाफ हिंदू विवाह अधिनियम के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी। मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने पाया कि पिछली चार सुनवाइयों से याचिकाकर्ता या उनकी तरफ से कोई भी वकील उपस्थित नहीं हुआ। आखिरी तारीख को भी बार-बार पुकारे जाने के बावजूद कोई पेश नहीं हुआ, जिससे यह स्पष्ट होता है कि याचिकाकर्ता मामले को आगे बढ़ाने में रुचि नहीं ले रही हैं। इसके चलते अदालत ने मामले को गैर-पैरवी मानते हुए याचिका को निरस्त कर दिया। इसके साथ ही याचिका से जुड़े सभी अंतरिम आवेदनों का भी निपटारा कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें