फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मवेशी तस्करी का प्रयास विफल, 4 मवेशियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेहंबल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में जांच के दौरान मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल कर दिया। पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया। हालांकि, चालक ने इशारा नहीं माना और मौके से भागने का प्रयास किया। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और काफी मशक्कत के बाद वाहन को रोका। हालांकि चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जांच करने पर वाहन में 4 मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। सभी मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें