फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: टिकरी में हेरोइन के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। टिकरी पुलिस ने हेरोइन के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। टिकरी नाका प्वाइंट पर नियमित यातायात जांच के दौरान जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक ऑल्टो कार को रोका। जांच के दौरान वाहन में तीन व्यक्ति सवार पाए गए। पूछताछ करने पर चालक ने अपना नाम शाहिद लतीफ निवासी डोलिगम बताया, जबकि पीछे की सीट पर बैठे दो व्यक्तियों ने अपनी पहचान सहाम सुल्तान राह निवासी कमरवाड़ी और रऊफ नजीर वानी निवासी गुलशन नगर बाईपास, श्रीनगर बताई। तलाशी लेने पर सहम सुल्तान राह और रऊफ नजीर वानी के पास से 35.20 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें