फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सात मवेशियों को बचाया, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस ने सात मवेशियों को बचाया और क्रूरता ढा रहे व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस स्टेशन चिनैनी को डनहास इलाके से चिनैनी होते हुए कश्मीर की ओर पैदल मवेशियों को ले जाने की सूचना मिली थी। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी रघुवीर सिंह चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक आरोपी मोहम्मद सादिक निवासी मंडर दुरसाला, चिनैनी को पकड़ा। आरोपी बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के 7 मवेशियों को चाबुक मारते हुए अवैध रूप से ले जा रहा था। सभी 7 मवेशियों को सुरक्षित बचा लिया गया और आरोपी को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें