फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बनिहाल में यूथ कांग्रेस ने उमर सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। यूथ कांग्रेस ने बुधवार को बनिहाल में एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बनिहाल कस्बे में मार्च निकालते हुए पुराने जम्मू–श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर जनसमस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। इस सम्मेलन में बनिहाल के पूर्व विधायक वकार रसूल, यूथ कांग्रेस जम्मू-कश्मीर के प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव मान सिंह राठौड़, महासचिव एवं सह-प्रभारी जम्मू-कश्मीर हरमीत कौर बराड़ सहित बड़ी संख्या में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। यूथ कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें