फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिले भर में 20 वाहन जब्त और 26 का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। वाहनों के स्वामित्व का उचित हस्तांतरण सुनिश्चित करने और अनिवार्य दस्तावेजों के बिना वाहनों के दुरुपयोग को रोकने के लिए पुलिस ने जिले भर में एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान स्वामित्व परिवर्तन के बावजूद वाहन को अपने नाम पर स्थानांतरित न कराने के कारण 20 वाहन जब्त किए गए और 26 वाहनों का चालान किया गया। उधमपुर, रेहंबल, कुद, चिनैनी, रामनगर, मजालता, पंचैरी, बसंतगढ़, लाट्टी, टिकरी, रौन दोमेल, सुद्धमहादेव आदि सहित सभी प्रमुख क्षेत्रों में स्थापित विशेष नाकों पर ये कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें