उधमपुर/ चिनैनी। नशीली दवाओं की अवैध बिक्री के खिलाफ अभियान में चिनैनी थाने की टीम ने 9 दिसंबर को राज कुमार निवासी डोगरा, कुद के पास से प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए। आगे की जांच में दो मेडिकल दुकानों की भी संलिप्तता सामने आई। निरीक्षण के दौरान लाइफ केयर मेडिकल हॉल चिनैनी और महादेव मेडिकल हॉल, चिनैनी को सील कर दिया है। इन्हें सुदेश कुमार और पवन कुमार निवासी सिरा मोर लट्टी चलाते हैं। इस कार्रवाई के साथ इस साल सील की गई मेडिकल दुकानों की कुल संख्या 14 हो गई है।