रामनगर रोड पर ट्रक की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। रामनगर-उधमपुर रोड पर ट्रक के साथ टक्कर में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। इन्हें जीएमसी उधमपुर में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह रामनगर की ओर से आ रहे ट्रक (जेके14बी-7895) की सामने से आ रही कार (जेके14डी-2190) के साथ जोरदार टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और गलत दिशा में चलने की वजह से वाहन पर नियंत्रण नहीं कर पाया। इससे वाहन कार के साथ टकरा गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इनमें एक महिला भी शामिल थी। तीनों को जीएमसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को छुट्टी दे दी गई। घायलों की पहचान तरेंतर सिंह, जगूर सिंह और रीता देवी निवासी शक्ति नगर उधमपुर के रूप में हुई है। दोनों पक्षों के बीच समझौता होने पर पुलिस में किसी तरह की शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।