उधमपुर। स्वच्छता पखवाड़ा के तहत सीआरपीएफ की 137 बटालियन ने जिला उधमपुर के जीएमसी अस्पताल में सफाई अभियान चलाया। इस अवसर पर बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार सिकाॅन व अन्य अधिकारी एवं जवानों ने भाग लिया। कमांडेंट ने अपने संबोधन में कहा कि अपने आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने से समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसलिए हर किसी को चाहिए कि अपने व अपने परिवार सहित समाज की बेहतरी के लिए स्वच्छता में योगदान दें।