उधमपुर। पुलिस चौकी रौन की टीम ने दुधर पुल के पास नियमित नाका जांच के दौरान मनवाल से उधमपुर की ओर जा रहे एक व्यक्ति को रोका। पूछताछ करने पर उसने अपनी पहचान साहिल सिंह निवासी रौन उधमपुर के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में पुलिस स्टेशन उधमपुर में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।