उधमपुर। नेशनल हाईवे पर जखैनी चौक पर लगाए गए स्पेशल नाके के दौरान पुलिस ने एक ट्रक से 13 किलो भुक्की बरामद की है। जखैनी चेकपोस्ट पर नियमित तलाशी अभियान चल रहा था। इसी दौरान घाटी से पंजाब की तरफ जा रहे एक संदिग्ध ट्रक (पीबी08ईसी5286) को रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ मिला। इसे ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को जब्त कर तस्कर को हिरासत में ले लिया है।