फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नशा तस्कर की 70 लाख की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क करती टीम। - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
उधमपुर। पुलिस स्टेशन रेहंबल की टीम ने एक स्थानीय नशा तस्कर अनिल कुमार निवासी जिब फंट्याल, जिला उधमपुर की 70 लाख की अचल और चल संपत्ति कुर्क की है। कुर्की की गई संपत्ति में आवासीय भवन और एक कार शामिल है। जांच में पाया गया कि ये संपत्तियां मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थीं। इसलिए इन्हें प्रक्रिया के तहत कुर्क कर लिया है। आरोपी वर्तमान में पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के प्रावधानों के तहत जिला जेल अंबफ्ला जम्मू में बंद है। उधमपुर पुलिस ने चालू वर्ष के दौरान एनडीपीएस से संबंधित मामलों में 10 करोड़ मूल्य की संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें