फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: त्वचा के रोगों से बचाव के लिए लगाया निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड नंबर 17 में लाइफ मेडिकेट सेंटर में सोमवार को त्वचा रोग से संबंधित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन विधायक पवन कुमार गुप्ता ने किया। इसमें डाॅ. आयुषी मगोत्रा और शिवानी अबरोल ने त्वचा से जुडे कई रोगों से बचने के लिए लोगों को जागरूक किया और बिना शुल्क के जांच भी की। उन्होंने बताया कि सर्दियों में कई प्रकार के त्वचा रोग देखने को मिलते हैं। इनके बारे में काफी लोगों को जानकारी नहीं होती है। इसके चलते वह आगे चलकर एक गंभीर रोग सिद्ध हो सकता है। सर्दियों में लोगों को चिकनपाक्स, मुंहासे, सफेद दाग जैसे रोगों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें