उधमपुर। इंदिरा नगर धार रोड पर स्थित श्री अनंत रतना राधा कृष्ण मंदिर में 30 अक्तूबर से लेकर 5 नवंबर तक भागवत सप्ताह कथा प्रारंभ हो रही है। मंदिर के महंत मंगलदास महाराज ने बताया कि मंदिर में दुर्गा माता की अष्टभुजा वाली मूर्ति की स्थापना भी की जाएगी। 3 नवंबर से लेकर 5 नवंबर तक प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा तथा उसके उपरांत भंडारा आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी उधमपुर के निवासियों से अपील की कि वे परिवार सहित इन कार्यक्रमों में भाग लें तथा भंडारे का प्रसाद ग्रहण करें।