उधमपुर। अगस्त महीने में आई भारी बारिश के कारण सड़कों को क्षति पहुंचने पर बंद की गई उधमपुर-हरिद्वार बस सेवा शनिवार से फिर से बहाल होने जा रही है। उधमपुर एसआरटीसी सेंटर प्रभारी कृपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को अपने निर्धारित समय दोपहर साढ़े 12 बजे एसआरटीसी बस हरिद्वार के लिए रवाना होगी और रविवार को हरिद्वार से दोपहर साढ़े तीन बजे उधमपुर के लिए निकलेगी। जबकि आगामी बुधवार को भी अपने निर्धारित समय से ही उधमपुर से रवाना होगी।