उधमपुर। पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में संजय कुमार उर्फ संजू बावा निवासी हरतयान को हिरासत में लिया है। बता दें, चालू वर्ष में पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत यह 13वीं गिरफ्तारी है। संजय कुमार अवैध मादक पदार्थों के व्यापार में सक्रिय रूप से शामिल रहा है।