फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 8.78 हेरोइन समेत दो नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रेहंबल थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो मामलों में नशा तस्करी के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। इनसे 8.78 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस स्टेशन रेहंबल के अधिकार क्षेत्र नेशनल हाईवे नाका प्वाइंट फलाटा पर एक वाहन (जेके13एच-8014) को जांच के लिए रोका गया। इसे आमिर बशीर भट निवासी हरिपुरा, कुलगाम चला रहा था। तलाशी के दौरान उसके पास से 3.52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। एक अन्य घटना में ही टिकरी से गढ़ी की ओर पैदल आ रहे एक व्यक्ति ने पुलिस दल को देखकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने शक पर उसे पकड़ा। उसने अपनी पहचान साहिल सिंह निवासी मांड के रूप में बताई। तलाशी के दौरान उससे 5.26 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें