उधमपुर। संत ईश्वर भारती विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल में जोन लेवल ज्ञान विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें चार स्कूलों ने भाग लिया। बच्चों ने अलग-अलग गतिविधियों में हिस्सा लिया। जिनमें डिबेट, मॉडल और साइंस क्विज शामिल थीं। प्रथम, द्वितीय, तृतीय रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणू शर्मा ने कहा कि ऐसी गतिविधियां पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती हैं जिससे बच्चों का संपूर्ण विकास होता है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यालय के अध्यापक वरुण शर्मा, पूनम शर्मा और नर्गिस ने अहम भूमिका निभाई। अंत में प्रबंध समिति और प्रधानाचार्य ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और आने वाले प्रतिस्पर्धा में और अच्छे से परफॉर्म करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया।