उधमपुर। पुलिस ने बैटरियां चोरी होने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान प्रीतम सिंह और मोहम्मद सलीम निवासी गढ़ी, उधमपुर के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक कुलदीप कुमार निवासी चन्नी मोड़, उधमपुर ने रेहंबल पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी थी। जांच के दौरान पुलिस टीम ने दो आरोपियों प्रीतम सिंह और मोहम्मद सलीम निवासी गढ़ी, उधमपुर को गिरफ्तार किया। उनके खुलासे पर, चोरी की गई दोनों बैटरियां बरामद की गईं, जिनकी कीमत लगभग 20,000 रुपये है। ये बैटरियां पीएचई सिविल कार्यालय उधमपुर में खड़े ट्रक से चुराई गई थी। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।