उधमपुर। समन्वय चातुर्मास के दौरान सन्मति विमल जैन एकेडमी के परिसर में माता श्री पद्मावती देवी के महामस्तक अभिषेक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम राष्ट्रसंत डॉ. दिव्यानंद महाराज निराले बाबा के मुखारबिंद से मंत्रोच्चार से प्रारंभ हुआ। डाॅ. निराले बाबा ने कहा कि माता श्री पद्मावती देवी इस समय देवलोक में विराजमान हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है इसलिए प्रत्येक महीने महामस्तक अभिषेक किया जाता है। महामस्तक अभिषेक विधि विधान पूर्वक हुआ है, इसमें प्रत्येक उपस्थित भक्तजन ने अभिषेक कराया और नैवेद्य, फल का भोग अर्पित किया।