उधमपुर। पुलिस चौकी टिकरी की टीम ने टिकरी नाका पर वाहन जांच करते समय एक ट्रक (जेके02बीएस 6977) को जांच के लिए रोका। वाहन के अंदर 13 गोवंश क्रूरतापूर्वक बंधे हुए पाए गए। सभी गोवंश को बचा लिया गया। आरोपी चालक मोहम्मद रफी निवासी जीरो मोड़ तलवाड़ा को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।