उधमपुर। अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन ऑल जम्मू एंड कश्मीर पटवारी एसोसिएशन की तरफ से उधमपुर में किया गया। इस विशेष दिवस को एसोसिएशन के सदस्यों के बीच चाय वितरित करके मनाया गया। इस अवसर पर बोलते हुए प्रांतीय संगठक विमल शर्मा ने समाज के बीच संबंध बनाने के लिए चाय के लाभों पर प्रकाश डाला। कहा, समाज में संबंधों को मजबूत करने के लिए छोटी-छोटी चाय पार्टियों का आयोजन जरूरी है। इस अवसर पर सुभाष चंद्र, सुरिंदर कुमार शकील मोहम्मद, भूपिंदर कुमार, अनूप सिंह आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।