फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मेधावी छात्रों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। संत ईश्वर भारतीय विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल में 10वीं कक्षा की परीक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रिटायर्ड जोनल एजुकेशन अफसर चन्ने राम ने दीप प्रज्वलित कर किया। नौंवी कक्षा के विद्यार्थियों ने कविता, गीत आदि के माध्यम से सफलता हासिल करने वाले अपने सीनियर छात्रों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में समिति के सदस्य मुल्ख राज शर्मा, पूजा शर्मा, वंदना, प्रवीण सिंह, सुरेंद्र कुमार सहित जोगिंदर, कुलदीप शर्मा, विमल शर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें