उधमपुर। पश्चिम बंगाल में हो रही हिंसा के विरोध में शिव सेना जम्मू कश्मीर यूटी ने गोल मार्केट के शिव सेना कार्यालय में बैठक बुलाई।
बैठक में शामिल नेताओं ने ममता बनर्जी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में वक्फ बिल के विरोध के नाम पर हिंदू परिवारों पर अत्याचार किए जा रहा है। इसे शिव सेना किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी। नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की कि पश्चिम बंगाल में जल्द से जल्द राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि वहां शांति और अमन बहाल किया जा सके। साथ ही चेतावनी दी कि यदि हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित नहीं की गई, तो शिव सेना बड़ा आंदोलन छेड़ेगी, जिसकी जिम्मेदारी पूरी तरह से सरकार की होगी। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष जतिंदर अरोड़ा, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार, चेयरमैन जोगिंदर वर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष साहिल गंडोत्रा, यूथ अध्यक्ष विशाल वर्मा, सोनू वर्मा और गोपाल डोगरा मौजूद रहे।