उधमपुर। थाना रेहंबल की पुलिस टीम ने नेशनल हाइवे पर फलाटा नाका प्वाइंट पर नियमित वाहन जांच के दौरान 3 नशा तस्करों से 22 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी एक वाहन में सवार थे। वे जम्मू से उधमपुर की ओर जा रहे थे। इस दौरान उन्हें रोका गया। उनकी पहचान इश्फाक अहमद निवासी जांगी बाग, नटीपोरा, श्रीनगर, फारूक निवासी न्यू सीमा पुरी, पूर्वी दिल्ली और मोहम्मद कमाल हुसैन निवासी इंदिरा गांधी कैंप, तैमूर नगर, दक्षिण दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।