उधमपुर। पुलिस ने कुख्यात नशा तस्कर मोहम्मद हाफिज निवासी कुन्नियन, पुंछ की एक करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। इसमें 7 मरला जमीन पर बना दो मंजिला भवन और एक आवासीय घर शामिल है।
पुलिस के मुताबिक जांच में ये संपत्ति अवैध रूप से अर्जित की गई पाई गई। इस संबंध में पुलिस स्टेशन रेहंबल में केस दर्ज हैं।