उधमपुर। थाना उधमपुर की टीम ने जखैनी नाका पर कश्मीर से उधमपुर की ओर आ रही एक टाटा ऐस गाड़ी (यूपी12एटी-6380) को रोका। इसे हसीन निवासी बघरा, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश चला रहा था। तलाशी के दौरान गाड़ी के पीछे खाली सब्जी के डिब्बों के अंदर दो प्लास्टिक की बोरियां मिलीं। जांच करने पर कुल 40 किलो भुक्की बरामद हुई। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। इस संबंध में एफआईआर संख्या 83/2025 यू/एस 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।