उधमपुर। बसंत ऋतु पर मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए श्रद्धालू।
- फोटो : udhampur news
उधमपुर। श्री गणेश जयंती व वसंत ऋतु के अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर आदर्श काॅलोनी सहित अन्य मंदिरों में भी शनिवार को भक्तों का तांता देखने को मिला। भक्तों ने भगवान गणेश और माता सरस्वती की पूजा अर्चना की और दीप प्रज्ज्वलित कर समाज की खुशहाली व अमन शांति की कामना की। इस मौके पर शहर व आसपास के अधिकतर मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ देखने को मिली।