उधमपुर। आर्मी पब्लिक स्कूल धार रोड के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय प्रथम की मेजबानी में आयोजित प्रतियोगिता परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में अपनी मेधा का लोहा मनवाया। परीक्षा पे चर्चा के तहत प्रश्न प्रतियोगिता में 10 विद्यालयों के लगभग 100 विद्यार्थियों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल (एपीएस) धार रोड के मेधावी छात्र कुशाग्र गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री द्वारा लिखित पुस्तकें एग्जाम वारियर और स्वामी विवेकानंद विद्यार्थियों में वितरित की गईं।