फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: भाजपा ने कांग्रेस प्रदेश प्रधान का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। किश्तवाड़ में हुई दो एसपीओ की हत्या पर कांग्रेस प्रदेश प्रधान की तरफ से दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया और पुतला फूंका। इसके साथ ही कांग्रेस के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई। युवा मोर्चा के प्रधान लक्की चाढ़क की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता बस अड्डे पर इकट्ठा हुए। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रधान के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की गई। राघव कृष्ण केसर और अमित शर्मा ने कहा कि देश विरोधी बातें करना कांग्रेस पार्टी के खून में है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान ने कहा है कि किश्तवाड़ में दोनों एसपीओ की हत्या सेना के जवानों ने की है। उनको गोली सेना की तरफ से मारी गई है और यह कोई आतंकी घटना नहीं है। प्रदेश प्रधान का यह बयान सुरक्षाबलों के मनोबल को गिराने वाला है। इसके बाद प्रदेश प्रधान का पुतला फूंकते हुए नारे लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें