फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी बस अड्डे पर पार्किंग की जगह निर्धारित की

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। जिला उपायुक्त की तरफ से जारी आदेश के बाद प्रशासनिक टीम शुक्रवार को बस अड्डे पर पहुंची। सभी दुकानदारों से अपनी दुकानों के आगे सामान नहीं रखने को कहा गया। इसके अलावा ट्रैफिक व्यवस्था बनाये रखने पर भी मंथन हुआ। ट्रैफिक विभाग के डीटीआई भी साथ रहे। बाजार में आने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने की कोई परेशानी नहीं होने पाए। इसके लिए बस अड्डे पर पार्किंग की जगह निर्धारित की गई। बस अड्डे से नई बस्ती कोर्ट रोड पर जाम की स्थिति नहीं बनने पाए, इस तरफ एकतरफा वाहन चलाने के आदेश हुए। मिठाई विक्रेता, ढाबा और टी स्टाल वाले सभी दुकानदारों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने को कहा गया। लोगों को उच्च गुणवक्ता वाला सामान ही बेचे जाने के आदेश दिए। गौरतलब है कि जिला उपायुक्त ने दीपावली को जिले में सुचारु तरीके से मनाने को सभी विभागों को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें