फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंका, की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। भारतीय जनता पार्टी की तरफ से नेशनल कांफ्रेंस सरकार के खिलाफ रोष रैली निकाली गई। जिला प्रधान रोहित दुबे की अध्यक्षता में रैली थापा चौक से बस अड्डे तक निकली। रैली के दौरान सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए। कहा कि सरकार लोगों साथ किए गए वायदों को पूरा करने में नाकाम साबित हुई है। लोगों को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। प्रदेश के लोग बिजली, पीने के पानी जैसी मुख्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। इसके साथ ही प्रदेश की नेकां सरकार का पुतला भी फूंका गया। भाजपा प्रधान ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास कार्यों को बढ़ावा दे रही है वहीं प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें