फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ब्लॉक मेडिकल ऑफिस के बाहर धरने पर बैठे कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन वीरवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। मुख्य बाजार में स्थित ब्लॉक मेडिकल ऑफिस में काम करने वाले एनएचएम कर्मचारियों ने अपनी मांगों को ले धरना दिया। कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी की और उनको काम के रूप में एक समान वेतन देने को कहा। वहीं इसके अलावा जिला अस्पताल परिसर में भी वीरवार दूसरे दिन जोरदार प्रदर्शन हुआ। कर्मचारियों ने धरना देते हुए अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। गौरतलब है कि बीते बुधवार सुबह से अस्पताल में कार्यरत एनएचएम के कर्मचारी 72 घंटों की हड़ताल शुरू कर धरने पर बैठे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हुए ओपीडी में स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई रहीं। मरीज व उनके साथ आए हुए परिजन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पाने से वंचित रहे। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते हुए जिला अस्पताल में आपातकालीन सेवा जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें