फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: संदिग्ध परिस्थितियों में लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। नगर के वार्ड बारह में एक युवक अपने घर में रस्सी से बने फंदे से लटकता मिला। मृतक युवक की पहचान वनीत के रूप में हुई है। बताया जाता है कि उक्त युवक अपनी निजी मिनी बस चलाता था और उसने हाल ही में ऑटो भी खरीदा था। अन्य दिनों की तरह ही बीते मंगलवार शाम को भी काम कर घर लौटा था। बुधवार सुबह उसका शव अपने कमरे में फंदे से लटका पाया गया। उसके गले में रस्सी का फंदा था जोकि पंखे के साथ बंधी हुई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक पार्टी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लिया गया। बाद में शव का पोस्टमार्टम जिला अस्पताल में हुआ। पुलिस ने जरूरी औपचारिकता पूरी कर शव को परिजनों को सौंपा। दोपहर को युवक का अंतिम संस्कार बारादरी स्थित श्मशान घाट में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें