फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: दोपहर को मौसम बिगड़ने के साथ हुई बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। बुधवार दोपहर को एकदम से मौसम बदलने के साथ ही मूसलाधार बारिश हुई। सुबह से लेकर दोपहर तक मौसम पूरी तरह से साफ रहा और आसमान में सूरज ने अपनी चमक बिखेरी। दोपहर दो बजे के करीब बादलों की गर्जना के साथ ही तेज बारिश शुरू हो गई। लगभग बीस मिनट तक हुई बारिश इतनी तेज थी कि उसने किसी को संभलने का मौका नहीं दिया। बाजारों में आए हुए लोगों को जहां जगह मिली वह वहीं पर रुक गए। दोपहर को इसी समय स्कूलों में भी छुट्टी हुई। विद्यार्थी भीगते हुए घरों को निकले। बारिश के बाद भी मौसम बिगड़ा रहा और आसमान में काले बादल देर शाम तक छाए रहे। शाम पांच बजे के करीब काला घना कोहरा छाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें