फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में एक घंटा बारिश, नदी-नालों का जलस्तर बढ़ा, मक्की की फसल को पहुंचा नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रविवार सुबह पांच बजे से लेकर सात बजे तक जिले के सभी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। सुबह पांच बजे के करीब आसमान में बादल गरजने के साथ ही जोरदार बारिश शुरू हो गई। लगभग एक घंटे तक जोरदार बारिश हुई। उसके बाद हल्की बारिश जारी रही। बारिश से नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया और वह उफान पर रहे। तहसील भमाग में बारिश से कई ग्रामीणों की मक्की की फसल को नुकसान पहुंचा। बारिश से रविवार दोपहर तक मौसम सुहाना रहा और तापमान में गिरावट रही। दोपहर बाद आसमान में से निकले सूरज ने एक बार फिर से चुभती हुई गर्मी का अहसास दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें