रियासी। श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से श्री शिवखोड़ी धाम आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को दरिया चिनाब की ठंडी हवाओ के बीच लज़ीज व जायकेदार खाना मिलेगा। वीरवार को पौनी मार्ग पर दरिया चिनाब पर बने पुल के पास क्रंची क्रूज रेस्तरां खोला गया। वीरवार को रेस्तरां का उद्घाटन एडीडीसी कृष्ण लाल ने किया। उनके साथ मौके पर सीपीओ नरिंदर कुमार, डीएसपी हेडक्वार्टर विशाल सिंह जमवाल, बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट पवन देव सिंह और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। भूषण शर्मा ने बताया कि रेस्तरां में पूरी तरह से शुद्ध शाकाहारी भोजन मिलेगा। यात्रियों को रेस्तरां में अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी ताकि उन्हें अच्छा माहौल मिल सके।