फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: 82,600 के काटे चालान, चार वाहन किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। परिवहन आयुक्त के निर्देशों और एआरटीओ के मार्गदर्शन में मोटर वाहन परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न स्थानों पर नाका अभियान चलाया। इस दौरान एमवीडी टीम ने बिना किराया सूची के चल रही बसों पर मौके पर ही किराया सूची चिपकाई। साथ ही अतिरिक्त स्टूल ले जा रहे टेम्पो यात्रियों का ई-चालान किया गया और बाद में स्टूल हटा दिए गए। चालकों को चेतावनी दी गई कि वे कोई अतिरिक्त स्टूल न रखें और किराया सूची को अपने वाहनों में प्रमुख स्थान पर चिपकाएं। अभियान के दौरान 100 से अधिक वाहनों की जांच की गई, जिनमें से 15 वाहनों का मोटर वाहन अधिनियम के 82600 रुपए का ई-चालान किया गया। इसके अलावा चार वाहन जब्त किए गए और दो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने की सिफारिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें