रियासी। अरनास-माहौर सड़क मार्ग पर गंजोत क्षेत्र के पास ग्रेफ का एक डंपर खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मतलोत निवासी बाबू राम और राजस्थान के मूल निवासी और वर्तमान में अरनास निवासी बलबीर सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद बलबीर को पहले माहौर के सीएचसी और अशोक को दर्माडी के पीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को आगे के इलाज के लिए रियासी जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जाती है। अरनास पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।