फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रियासी में बारिश से नदी-नाले उफान पर

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। रविवार रात को भी जिले के सभी इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई। दरिया चिनाब के साथ ही जिले के अन्य नदी नालों में भी पानी उफान पर रहा। प्रशासन की तरफ से लोगों को बिना बजह यात्रा करने से परहेज करने को कहा गया है। माहौर के एसडीएम शफकत मजीद भट ने सूचित किया कि मौजूदा स्थिति के कारण सोमवार की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्रों पर न जाएं और सुरक्षित स्थान पर रहें। परीक्षा स्थगित होने की पुष्टि हो चुकी है। संशोधित परीक्षा कार्यक्रम संबंधित अधिकारियों द्वारा अलग से घोषित किया जाएगा। इसके अलावा यात्री वाहनों और प्राइवेट वाहनों के लिए भी आदेश जारी किए गए। माहौर गुलाबगढ़ के इलाकों में कई संपर्क मार्गों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें