रियासी। श्री सनातन धर्म सभा में श्रावण माह की कथा की शुरुआत तीस जुलाई से होगी। कथा को सुचारू रूप से करवाने के लिए तैयारियों को शुरू कर दिया गया है। सभा में महिला प्रधान कीर्ति नरगोत्रा ने बताया कि कथा का वाचन सूरज कुशल शास्त्री करेंगे। तीस जुलाई को नगर में कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह के हाल में कथा होगी। श्रावण माह की शुरुआत तीन अगस्त से होगी और समापन चौबीस को होगा लेकिन कथा तीन सितंबर तक लगातार चलेगी। इसके बाद पांच सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी भी तैयारियां कथा के दौरान होंगी। सभा में हुई बैठक के दौरान नगर और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से कथा में बढ़ चढ़ कर शामिल होने की अपील की गई।